फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity wires have passed over the residential premises and the school

आवासीय परिसर तो स्कूल के ऊपर से गुजरे हैं विद्युत तार

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity wires have passed over the residential premises and the school
सिविल लाइन रोड पर मकान के पास से गुजरा बिजली का तार । - फोटो : MIRZAPUR
सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जिले में विद्युत तारों से दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है। स्थिति यह है कि कहीं आवासीय परिसर तो कहीं स्कूल भवन के ऊपर से तार गुजरे हैं। अधिकतर स्थानोें पर तार जर्जर हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी इन स्थानों से तार नहीं हटाए गए। स्थिति यह है कि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के सुरेका पुरम स्थित सुरेश चंद्र पांडेय के आवासीय परिसर से विद्युत तार ले जाया गया है। यह तार भी उस समय उनके परिसर में से ले जाया गया था जब वह अपने घर में उपस्थित नहीं थे। घर में ताला बंद था। बाद में आने पर जब उन्होंने आपत्ति की, लिखित शिकायत दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उनके परिवार के लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं।
विज्ञापन

नगर के सिटी कोतवाली के ठीक सामने स्थित परिषदीय विद्यालय के भवन के ऊपर से तार गुजरा है। इससे वहां का निर्माण भी बाधित है। शिक्षक व बच्चे इससे डरे हुए हैं लेकिन तार नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: लालगंज बाजार के पीछे सेवानिवृत्त शिक्षक पन्नालाल के घर से सटकर फीडर का विद्युत तार गुजरा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार जगदीशपुर में पं. आदित्यनाथ जूनियर हाई स्कूल से सटकर विद्युत का तार गुजरा है। चिरूईराम गंभीरापुर में बिजली के तार झूल रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से घर के ऊपर और सटकर गुजरे तारों को हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग की ओर से तार नहीं हटाया गया है।
हलिया: क्षेत्र के अदवा कॉलोनी स्थित राजेश अग्रहरि और पंकज ओझा सहित दर्जनों घरों के ऊपर 11 हजार वोल्टेज के बिजली के तार जाने से खतरा बना हुआ है। इसके अलावा रतेह चौराहा बबुरा मार्ग पर दर्जनों दुकानों के ऊपर गुजरे 11 हजार बिजली के तार से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की लेकिन आज तक बिजली के तार को नहीं हटवाया गया।

करंट लगन से बालिका समेत तीन की हो चुकी है मौत
मिर्जापुर। नगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में शनिवार को एक बालिका रुचिका तार के संपर्क में आने से करंट लगने से झुलस गई। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके पूर्व तरकापुर में ही कई वर्ष पूर्व तार की चपेट में आने से एक चाट विक्रेता की मौत हो गई थी। इसी प्रकार कुछ वर्ष पूर्व नगर के सिविल लाइन इलाके में एक महिला की मौत हो गई थी। वह भी तार की चपेट में आ गई थी। यह घटना भी दो-तीन वर्ष पुरानी है। इस तरह की घटनाओं से विद्युत विभाग सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed