फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity supply of half the city was interrupted overnight

रात भर बाधित रही आधे नगर की विद्युतापूर्ति

Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of half the city was interrupted overnight
मिर्जापुर। आधे नगर की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात बाधित हो गई। इससे भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने रतजगा किया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उनके जाते ही बिजली कटौती शुरू हो गई। रात के 11 बजे आपूर्ति बाधित हुई। इसके बाद सुबह तक बहाल नहीं हुई। सुबह साढ़े सात बजे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लोगों ने घर बाहर गली और सड़क पर चहलकदमी कर रात काटी। इनवर्टर ने भी सुबह होते होते जवाब दे दिया। रविवार से ही रमजान शुरू हुआ है और पहला रोजा भी रविवार को ही था। इफ्तार के बाद रात में जब बिजली कट गई तो रोजेदार भी काफी परेशान हो गए। किसी तरह लोगों ने मोमबत्ती व इमरजेंसी की रोशनी में सहरी तैयार किया और सहरी का कार्यक्रम पूरा किया।
नगर के सिविल लाइन पावर हाउस का केबल रविवार की रात बर्स्ट हो गया था। इससे उस पावर स्टेशन से जाने वाली अन्य लाइनें भी प्रभावित रहीं। विभाग का दावा है कि सखौरा फीडर की अन्य लाइनों को भी बंद कर रात भर केबल को ठीक किया गया। तब कहीं जाकर सुबह आपूर्ति सामान्य हुई। कहा गया कि यदि रात में काम न किया गया होता, अन्य लाइनों को भी बंद न किया गया होता तो सुबह विद्युत आपूर्ति संभव न होती। पूरा दिन लग जाता।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने कहा कि केबल बर्स्ट होने से विद्युतापूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक कर लिया गया है। अब विद्युतापूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed