फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity Crisis Electricity was cut off for two hours in Mirzapur three lakh people affected

Electricity Crisis: मिर्जापुर में दो घंटे गुल रही बिजली, तीन लाख लोग प्रभावित; पानी की किल्लत

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। इस कारण बिजली कटाैती की समस्या से लाखों लोग परेशान हुए। बत्ती गुल हो जाने से कई काम भी प्रभावित हुए। वहीं, पानी की भी समस्या बनी रही।

विज्ञापन
Electricity Crisis Electricity was cut off for two hours in Mirzapur three lakh people affected
मिर्जापुर के कई गांवों में बत्ती गुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur News: बिजली गिरने के चलते सोनभद्र के ओबरा से जिले में आने वाली 220 केवी लाइन की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात बंद हो गई। इससे लगभग दो घंटे तक पूरे जिले में बिजली गुल रही। रात में 12 बजकर 50 मिनट पर विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रविवार की रात 11 बजे जिले के 54 उपकेंद्रों की 224 फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे सीधे तौर पर जिले के लगभग तीन लाख उपभोक्ता प्रभावित रहे। इसके एक घंटे 50 मिनट की मशक्कत के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। 
विज्ञापन


इसी प्रकार सोमवार की सुबह नौ बजे नगर के 132 केवी पथरहिया विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई फेल हो गई। इससे सिविल लाइन उपकेंद्र सहित अन्य बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने बताया कि रात में ओबरा से ही आपूर्ति बंद हो गई थी। कई स्थानों पर बिजली गिरने के कारण ऐसी स्थिति बनी लेकिन जल्द ही आपूर्ति बहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन उपकेंद्रों के 48 गांवों के एक लाख उपभोक्ता बेहाल
लालगंज विकासखंड के तीन विद्युत उपकेंद्रों लहंगपुर, लालगंज और पतार कला की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार की शाम लहंगपुर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल में लगे इंसुलेटर फट गए। इससे सप्लाई बाधित हो गई। लालगंज और पतार कला उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में भी बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं।

लहंगपुर, गंगहरा कलां, गंगहरा खुर्द, रेही, मझियार, बामी, फतहवा, धसड़ा, बिर्तिया, पटेल नगर, राजापुर, कलवारी कलां, कलवारी खुर्द, चितांग, इस्लामपुर, कोल्हुआ, तेंदुआ कलां, तेंदुआ खुर्द, रामपुर मड़वा, पगार, मस्तर, कोठी, मड़वा नेवादा, तुलसी, बस्तरा, कटाई, कठवार, चक पैंसठ सहित 48 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब एक लाख उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को स्कूल खुलने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। पंखे बंद रहने से बच्चों और शिक्षकों को उमस भरी गर्मी में समय गुजारना पड़ा। लालगंज और पतार कला उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। जेई रामकेश पटेल ने बताया कि बारिश के कारण 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फट गए हैं। मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed