फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly man dies after being buried in barn, three injured when mud house collapses

Mirzapur News: मड़हे में दबकर वृद्ध की मौत, कच्चा मकान गिरने से तीन घायल

Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being buried in barn, three injured when mud house collapses
धनसिरिया के नौडिहवा बस्ती में बारिश में गिरा कच्चा मकान।-संवाद।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नौहां गांव में शनिवार की सुबह बारिश के दौरान मड़हा गिरने से दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं राजगढ़ के चौखड़ा गांव में कच्चा मकान गिरने से दबकर महिला और उसके दो बच्चे दब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के नौहां गांव निवासी कन्हैया लाल (76) शुक्रवार की रात को खाना खाकर मड़हा के नीचे तखत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हो रही बारिश के दौरान सुबह चार बजे मड़हा गिर गया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध को मड़हे से बाहर निकाला गया। अस्पताल लेकर जाते तब तक उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कन्हैया लाल के पुत्र गौरी शंकर ने थाने में तहरीर देकर सूचना दी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मड़हे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
राजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह चौखड़ा गांव निवासी भागीरथ का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से उनकी पत्नी मीरा देवी (45), पुत्री सुष्मिता (16), पुत्र किट्टू (6) दब गया। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे आसश्रपास के लोगों द्वारा मिट्टी हटाकर महिला व बच्चों को बाहर निकला गया।

उनकी हालत गंभीर देख उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। भागीरथ ने बताया कि सुबह पांच बजे वह घर से बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी जोर की आवाज के साथ कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें परिवार के लोग उसमें दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed