फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly Elderly death by falling in Tanda Fall

टांडा फाल में गिरकर अधेड़ की मौत

Sat, 22 Aug 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly Elderly death by falling in Tanda Fall
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के टांडा फाल जलाशय में शुक्रवार की शाम को पैर फिसलने से एक अधेड़ डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के भोकवा सिरसी बघेल निवासी 47 वर्षीय राम सागर लालगंज थाना क्षेत्र के टांडा फाल स्थित अपने भाई रामसजीवन की पाही पर गए थे। वहां पर वह गौशाला में काम करते थे। शुक्रवार की शाम को शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से वे टांडा फाल जलाशय में गिर गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने गोताखारों को बुलाकर शव की तलाश कराई। घंटे भर में शव बरामद हो गया। शव निकलने पर परिनजों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed