{"_id":"60be5d6d8ebc3e20266c69fc","slug":"ek-arab-16karod-se-ganga-hogee-pradushan-mukt-mirzapur-news-vns593588852","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अरब 16करोड़ से गंगा होगी प्रदुषण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अरब 16करोड़ से गंगा होगी प्रदुषण मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। जिले में गंगा 24 महीने में प्रदूषण मुक्त होगी। इसके लिए एक अरब 16 करोड़ की परियोजना बनाई गई है। इस संबंध में सोमवार को विकास खंड मुख्यालय पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिशासी अभियंता अफजल खान ने पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 27 नालों में से 17 नालों के काम पर अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 12 नाले मिर्जापुर शहर और पांच नाले विंध्याचल के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में निर्माणाधीन है। जिले को नमामि गंगा योजना के तहत 24 माह में गंगा में बहने वाले जिले के 27 नालों का पानी प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। बता दें कि इस समय जिले के 10 नाले ट्रीटमेंट से प्रदूषण मुक्त हो चुके हैं। इस समय शहर के 12 नाले ऐसे हैं, जिन्हें प्रदुषण मुक्त किए जाने की योजना बन चुकी है। प्रदूषण मुक्त करने को 75 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। वही, विंध्याचल के पांच नालों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा रहा है। इसका निर्माण कार्य 41 करोड़ के बजट से चल रहा है। विंध्याचल में 2603 घरों के सापेक्ष 900 घरों का कनेक्शन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से किया जा चुका है। यह कार्य जुलाई में 90 प्रतिशत पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि नाले की देखभाल कार्यदायी संस्था 15 वर्षों तक करेगी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की लापरवाही निर्माण प्रक्रिया में स्वीकार नहीं होगी क्योंकि गंगा में प्रदूषण को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट योजना कारगर बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों और टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।