फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eighth complaint, encroachment not removed from land even after Patthargaddi

Mirzapur News: आठवीं बार की शिकायत, पत्थरगड्डी के बाद भी जमीन से नहीं हटा अतिक्रमण

Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Eighth complaint, encroachment not removed from land even after Patthargaddi
मिर्जापुर। धूप निकली थी फिर भी थाना समाधान दिवस पर ठंड का असर दिखा। थानों पर फरियादियों की संख्या कम रही। शहर कोतवाली और ड्रमंडगंज थाने पर तो कोई शिकायत ही नहीं आई। जिनों थानों में मामले आए उसमें भूमि विवाद के मामले ही अधिक रहे। जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा उपरवार के कास्तकार शिवानंद गिरी ने बतया कि वह आठंवी बार शिकायत कर रहे है। पक्की पैमाइश व पत्थरगड्डी के बाद भी उनकी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। बगल में स्थित चकरोड पर भी अतिक्रमण है। लेखपाल व कानूनगो परेशान कर रहे हैं। हलिया के उमरिया की ग्राम प्रधान निशा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर बगल गांव निवासी थोथा के लोग जबरन कब्जा कर मकान बना रहे हैं। उक्त भूमि सरकारी कार्य के लिए प्रस्तावित है। इसे रोकने के लिए जिलाधिकारी सहित संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। हलिया के दिघीया निवासी चंन्द्रवली ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उकी भूमिधारी जमीन को गांव निवासी तीन लोग अपना बताकर जमीन पर बोआई करने से रोक रहे हैं। जिगना: नायब तहसीलदार गरिमा यादव व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। हलिया: एसीओ चकबंदी हरिश्चंद्र सिंह, श्रवण कुमार प्रजापति व थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस अवसर पर शिव कुमार चौबे, अशोक दुबे, कृष्ण चंद्र मिश्र संजीव कुमार उपाध्याय आदि रहे। विंध्याचल: सीओ सिटी विवेक जावला व थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कानूनगो रमेश तिवारी लेखपाल श्याम जी यादव,विरेन्दर कुमार, पंचदेव, अनिल सोनकर आदि रहे। जमालपुर: थाने में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed