फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight members of an interstate gang involved in stealing 5G network equipment arrested

Mirzapur News: 5जी नेटवर्क के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Eight members of an interstate gang involved in stealing 5G network equipment arrested
मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने 5जी नेटवर्क से संबंधित उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को शनिवार को देर शाम बस्तरा पांडेय मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 5जी नेटवर्क से संबंधित उपकरण, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने 12 अक्तूबर को लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि इंडस टाॅवर में लगे जियो 5जी के इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस बीच लालगंज पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 5जी टाॅवर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बस्तरा पांडेय मोड़ के पास मौजूद हैं। घेरेबंदी कर पुलिस ने संदीप पटेल निवासी ग्राम जमुहरा थाना संतनगर, राम बाबू उर्फ विक्की पटेल निवासी ग्राम जमुहरा थाना संतनगर, रामराज पटेल निवासी ग्राम जमुहरा, सोहन लाल उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम जमुहरा, सतीश उर्फ बुल्लू पटेल निवासी ग्राम जमुहरा, योगेश चंद निवासी ग्राम जमुहरा, कमलेश पटेल निवासी ग्राम सरैया कमरहटा थाना पड़री व मनोज कुमार निवासी ग्राम ओबराडीह थाना संतनगर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के पास से 5जी नेटवर्क से संबंधित उपकरण, छह माड्यूल सिस्टम, सिपरी केबल व चोरी के सामानों की बिक्री के 10 हजार रुपये, सात मोबाइल फोन, चार बाइक, दो तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए। बिना नंबर प्लेट के वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका संगठित गिरोह है, जो 5जी नेटवर्क टाॅवरों से 5जी नेटवर्क में प्रयुक्त उपकरणों की चोरी कर पार्सल पैक कर प्राइवेट बस के माध्यम से नागपुर, महाराष्ट्र अपने अन्य साथियों को भेज देते हैं। गूगल पे के माध्यम से अपने खातों में पैसे मंगाकर आपस में बांट लेते हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी के पैसे से ही खरीदी गई है। मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज में 50 से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर, प्रयागराज व चंदौली में दर्ज 13 मामलों का पूछताछ में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed