फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight including two children found Kovid infected

Mirzapur News: दो बालकों समेत आठ मिले कोविड संक्रमित

Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight including two children found Kovid infected
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को आठ लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग मास्क आदि का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इस बार के संक्रमण में अब तक 86 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। किसी की जान नहीं गई है। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण दिखने पर लोगों ने जांच कराई गई। जांच कराने पर बुधवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दो लोग होम आइसोलेशन में रहते हुए इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। इनमें बीरमउवा के 30 वर्षीय पुरुष और आवास विकास कालोनी के 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। जिले में इस समय एक्टिव केस 29 हैं। जिले में अब तक कुल 12457 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 12298 लोग स्वस्थ हुए है। इनमें से 130 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed