{"_id":"6a4c06838943c98e4a0a67cb","slug":"efforts-will-be-made-to-improve-performance-in-sports-this-year-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156793-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इस वर्ष खेलों में प्रदर्शन बेहतर बनाने के होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इस वर्ष खेलों में प्रदर्शन बेहतर बनाने के होंगे प्रयास
विज्ञापन
अदलहाट। मंंडलीय क्रीड़ा समिति विंध्याचल मंडल ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मंडलीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही में होने वाले आयोजन की तिथियां घोषित कर दी हैं। चयन समिति ने तीनों जनपदों में होने वाले खेल के साथ आयोजक विद्यालयों की सूची भी जारी की है।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में प्रदेश स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं से चयनित मंडल के खिलाड़ियों, टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर अब तक का अच्छा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को इस वर्ष और बेहतर बनाने के प्रयास हैं। खेल की तिथि व विद्यालय स्थल की सूची जारी की गई है।
-- -
मिर्जापुर में इन विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता
आठ जुलाई को श्री शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हासीपुर में सुब्रतो कप फुटबाल सब जूनियर बालक, जूनियर बालक/बालिका, 20 जुलाई को आदर्श इंटर काॅलेज अदलहाट में सब जूनियर/जूनियर वर्ग बालक/ बालिका नेहरू हॉकी का आयोजन होगा। 3 अगस्त को गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज कछवा में तैराकी, मिश्रीलाल इंटर काॅलेज मवैया में 10 अगस्त को कराटे व 26 अगस्त को जूडो तथा 11 सितंबर को बॉक्सिंग व 16 सितंबर को गतका का आयोजन होगा। जय ज्योति इंटर काॅलेज सीमेंट फैक्ट्री में 11 सितंबर को बास्केटबाॅल व 12 से 13 अक्तूबर को बालक वर्ग जूनियर/सीनियर क्रिकेट, आदर्श इंटर काॅलेज अदलहाट में 7 सितंबर को हॉकी व 11 सितंबर को वुशू, आठ सितंबर को जनता इंटर काॅलेज बरेवां चुनार में भारत्तोलन होगा। राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास में 10 सितंबर को कलारी पयट्टू व 18 सितंबर को थांगता मार्शल आर्ट, सरदार पटेल इंका कोलना में 14 सितंबर को कुराश व 15 सितंबर को सेपक टाकरॉ का आयोजन होगा। आदर्श इंटर काॅलेज विसुंदरपुर में 23 सितंबर को योगासन, आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज में 25 सितंबर को शतरंज, 1 अक्तूबर को विंध्य विद्यापीठ इंटर काॅलेज में जूनियर/सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। जनता जनार्दन इंका बरगवां में 8 अक्तूबर को कबड्डी, आदर्श इंटर काॅलेज अदलहाट में सब जूनियर क्रिकेट 14 अक्तूबर को होगा। राजकीय इंटर काॅलेज मिर्जापुर में 17 अक्तूबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
सोनभद्र में इन विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता
तीरंदाजी 8 अगस्त से संत जेवियर्स इंटर काॅलेज राबर्ट्सगंज, जय ज्योति इंटर काॅलेज चुर्क में 11 अगस्त को शूटिंग, आदित्य बिड़ला इंटर काॅलेज रेनूकूट में 12 अगस्त को जिमनास्टिक व 31 सितंबर को मलखंभ होगा। 13 अगस्त को हैंडबाॅल और 14 अगस्त को टेबल-टेनिस एवं बैडमिंटन, पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज कोन में 23 अगस्त को कुश्ती (फ्री स्टाइल) होगी। 2 से 5 नवंबर के बीच सोनगढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
भदोही में मंडलीय खेल के चयनित विद्यालय
विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर में 21 अगस्त को फुटबाॅल, कर्मा देवी बनवारी लाल इंटर काॅलेज पूरे मटुका (रोही) में 9 सितंबर को वॉलीबॉल, भारतीय इंटर काॅलेज परसीपुर में 15 अक्तूबर को मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता होगी।