फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to the death of pregnant woman, family members blocked the road

Mirzapur News: प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 21 Feb 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Due to the death of pregnant woman, family members blocked the road
अदलहाट। अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की चार दिन पहले प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए उसे बीएचयू ले गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को दोपहर में मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन शाम करीब पौने सात बजे शव लेकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे और निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव तथा बोल्डर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर अदलहाट थाने की पुलिस पहुंची। परिजन निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रात करीब आठ बजे सीओ चुनार पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के असरफाबाद निवासी बेबी सोनकर (26) पत्नी सदाफल सोनकर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फत्तेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन से प्रसव हुआ। चार दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे दो दिन इलाज के बाद छोड़ दिया गया। परिजन बेबी सोनकर को लेकर घर आए। मंगलवार को सुबह तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बीएचयू लेकर गए। जहां उपचार के दौरान दोपहर में बेबी सोनकर की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास पहुंच कर सड़क पर शव तथा बोल्डर रखकर शाम करीब पौने सात बजे जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने की कोशिश की, परंतु परिजन नहीं माने। जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी थी। जिसे किसी तरह से निकाला गया। सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर रात करीब आठ बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed