फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to suspicion, he killed his wife and hid her body on a hill; husband arrested

Mirzapur News: शंका होने पर पत्नी की हत्या कर शव पहाड़ी पर छिपाया, पति गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to suspicion, he killed his wife and hid her body on a hill; husband arrested
पड़री। सिंधोरा पहाड़ी पर कटा हाथ और शव मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पत्नी पर शंका के चलते पति ने ही उसकी हत्या कर शव को पहाड़ी पर पत्थरों से ढककर छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंधोरा गांव के पहाड़ी पर चार सितंबर को एक महिला का दाहिना कटा हाथ बरामद हुआ था। गांव निवासी बबलू बिंद ने पांच सितंबर को अपनी पत्नी संगीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कटा हाथ मिलने पर पुलिस ने बबलू से शिनाख्त कराने की कोशिश की तो उसने पत्नी का हाथ होने से इनकार कर दिया। इसके दो दिन बाद ही पहाड़ी पर पत्थर से ढककर रखा एक महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। लापता संगीता देवी की मां चिंरौजी और उसकी बहन संजू से कटे हाथ और शव की शिनाख्त कराई गई। दोनों ने कटा हाथ और शव संगीता का होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पति पर शक हुआ। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि पति बबलू बिंद ने अपनी पत्नी संगीता की हत्या कर शव को सिंधोरा पहाड़ी पर पत्थरों से ढक कर छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे। पति को पत्नी पर शक था। बबलू ने पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। वह घर से चला गया। वापस लौटा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके शव को पहाड़ी पर गड्ढे में फेंक दिया। जिसमें पानी था। शव पानी में उतराने पर जानवर एक हाथ शव से नोचकर उठा ले गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पति बबलू ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर शंका करता था। इसको लेकर दोनों में आये दिन विवाद होता था। एक सितंबर को बबलू ने अपनी पत्नी की डंडे व गिट्टी फैलाने वाले औजार से प्रहार कर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के नियत से शव को सिंधोरा पहाड़ी पर पानी भरे एक गड्ढे में पत्थरों से ढक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि आरोपी बबलू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed