फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to increase in melting, people sitting near the bonfire were also seen shivering.

Mirzapur News: गलन बढ़ने से अलाव के पास बैठे लोग भी ठिठुरते दिखे

Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in melting, people sitting near the bonfire were also seen shivering.
मिर्जापुर। कोहरे के साथ ही गलन बढ़ने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के बीच बह रही ठंड हवाओं के कारण लोग ठिठुरते दिखे। पाला पड़ने से आलू के अलावा दलहनी और तिलहनी की फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गलन भी बढ़ गई। गलन बढ़ने के कारण लोग बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बच्चे और मरीज रजाई में ही दुबके रहे। गलन के चलते बाजारों में पिछले दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। घरों में हीटर और ब्लोवर के प्रयोग के चलते बाजारों में इसकी मांग भी बढ़ गई है। रविवार को दोपहर बाद निकली धूप भी बेअसर रही। धूप में बैठे लोग भी ठंड से ठिठुर रहे थे। पाला पड़ने से आलू, मटर के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि प्रतिदिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव से आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्के बादल दिख सकते हैं। इसके चलते शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed