फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to fog, bike collided with divider, two people including a woman died.

Mirzapur News: कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई बाइक, महिला समेत दो की मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, bike collided with divider, two people including a woman died.
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवां- मिर्जापुर हाईवे स्थित लहुरियादह गांव के पास शुक्रवार की रात सामान लेकर घर लौटते समय कोहरे में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि मध्यप्रदेश के मऊगंज जिला शाहपुर थाना क्षेत्र के राजाधौ निवासी सेम्मू देवी (40) पत्नी सुखलाल साकेत भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सड़क किनारे चाय-पान की दुकान चलाती थी। शुक्रवार की देर शाम को वह भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार कोल (25) की बाइक से ड्रमंडगंज बाजार सामान खरीदने गई थी। रात 11 बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में लहुरियादह के पास एक ढाबा से कुछ दूर आगे पहुंचते ही घने कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे विनोद व पीछे बैठी सेम्मू देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक व महिला को पीएचसी हलिया भिजवाया। वहां पहुंचते ही चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विनोद दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed