{"_id":"6259bfff107f81204e1b430d","slug":"due-to-fire-in-the-field-due-to-electrical-short-circuit-mirzapur-news-vns6485193111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग से आठ बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग से आठ बीघा गेहूं जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा एवं सलैया में बृहस्पतिवार की दोपहर को बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दस किसानों की करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस संबंध में फायर ब्रिगेड को बार-बार सूचित किया गया, लेकिन उसके ना पहुंचने से किसानों में आक्रोश देखा गया।
बता दे कि बृहस्पतिवार के दोपहर में करीब 12 बजे विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ से राजगढ़ फीडर की सप्लाई चालू की गई। उसी के कुछ देर बाद धू-धू कर गेहूं की फसल जलने लगी। जैसे ही सलैया में ग्रामीण दौड़कर आग बुझाते, तब तक ददरा गांव में भी आग पकड़ ली। जिसमें से सलैया के जिंजर कुमार, राजकुमार सिंह, वकील अहमद, मुख्तार अहमद, गोविंद पटेल एवं ददरा के गौरी शंकर, रामसेवक, ओम प्रकाश, शंकर यादव व रामसहाय के खेत की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस एवं अग्नि शमन विभाग को दूरभाष से सूचना देकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग करने की जानकारी दी। लेकिन ग्रामीणों की सूचना के बाद भी केवल 112 नंबर के सिपाही ही मौके पहुंचे। अग्नि शमन यंत्र के न पहुंचने से किसानों में काफी आक्रोश देखा गया। बाद में किसानों ने किसी तरह से लाठी डंडे से पीट-पीटकर व पानी डालकर आग पर काबू पाया। जबकि इकट्ठा किया हुआ गेहूं एवं भूसा जल रहा है। जिससे पास में खड़ी फसल के जलने का अंदेशा अभी भी बना हुआ है।