फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to financial crisis, the young man committed suicide by hanging himself.

Mirzapur News: आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 06 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Due to financial crisis, the young man committed suicide by hanging himself.
अदलहाट। कौड़िया कला गांव में शनिवार की देर रात गुलजार अहमद (35) का फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। मृतक के पिता की दो शादियां हुईं हैं। पहले पत्नी से दो पुत्र और दूसरी से एक पुत्र हुआ है। दूसरी पत्नी से गुलजार था। गुलजार पिता की दी हुई कृषि भूमि को बेचकर कार खरीदा था। जिसे वह किराये पर चलाता था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मकान में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोला था। इससे परिवार का भरण पोषण करता था। वह भाइयों से अलग रहता था। वह कर्ज में था। शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। पत्नी दो बेटियों के साथ अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात जब पत्नी उठी और दरवाजा पर धक्का दिया तो देखा कि पति गुलजार कुंडी के सहारे लटका है। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण गुलजार फंदे से लटककर आत्म हत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed