{"_id":"cd7fbcc720e5ea354b9bffdb2d459832","slug":"dry-bread-and-salt-with-the-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी रोटी और नमक के साथ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखी रोटी और नमक के साथ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बढ़ती दाल की कीमतों के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूखी रोटी और नमक के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से पुराने दिन वापस लौटाने की मांग की।
जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि आज दाल की कीमतें आसमान को छू रही हैं। इससे गरीब की थाली से दाल गायब हो गई है। कहा कि पीएम ने लोगों से अच्छे दिन लाने का वादा किया था। प्रधानमंत्री हमारे वो अच्छे दिन वापस लौटा दें। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल है।
बढ़ती कीमतों को कम करने के उपायों पर चर्चा करने की बजाए देश के खाद्य मंत्री, कृषि मंत्री और पीएम बिहार के चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि यदि समय से पहले केंद्र सरकार ने जमाखोरों पर कार्रवाई की होती और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाते तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन
जिला कोषाध्यक्ष राजेेेश सिन्हा ने कहा कि पीएम ने अच्छे दिनों के नाम पर जनता को छला है। केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हुई है। जिला सचिव आयुष सिंह ने कहा कि दाल की जमाखोरी करने वाले व्यापारियों पर अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ताकि दाल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लग सके। कहा कि बढ़ती दाल की कीमतों पर अंकुश नहीं लगने पर आप कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान कैलाश यादव, सागर पाल, कुलदीप तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, लालमनि बिंद, राम अचल बिंद, अमिताभ उमर, कमलेश यादव, संतोष यादव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिनकर, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गत दिनों समाचार संकलन करने गए पत्रकार पर हमले की निंदा की। जिला सचिव आयुष सिंह ने पत्रकार पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।