फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunken police constable ruckus after eating rooster feast in mirzapur

नशे में धुत सिपाही का हंगामा: शराब-मुर्गा की दावत खाकर सो गया वहीं, जब लोगों ने उठाया तो कर दिया बखेड़ा खड़ा

Fri, 06 Aug 2021 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 06 Aug 2021 08:25 PM IST
सार

सिपाही का मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन
Drunken police constable ruckus after eating rooster feast in mirzapur
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

विस्तार

मिर्जापुर जिले में धौरहा चौकी में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार रात नशे में हंगामा किया। मड़िहान पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के धौरहा चौकी में तैनात एक सिपाही की शिकायत अक्सर मिलती थी। चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक जगह शराब-मुर्गा की दावत थी। सिपाही भी उसमें शरीक हुआ था। दावत में उसने छककर शराब पी और वहीं सो गया। पार्टी के बाद लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह उठ नहीं रहा था।
विज्ञापन


लोगों ने जबरदस्ती उठा दिया तो वह हंगामा करने लगा। इस पर लोगों ने इसकी सूचना मड़िहान थाने पर दी। मड़िहान पुलिस उसे लेकर सीएचसी गई और वहां उसका मेडिकल कराया गया। सीओ आपरेशन अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed