फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunk man beats wife, son strangles mother to death when she protests

Mirzapur News: शराब के नशे में पत्नी को पीटा, विरोध पर बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या

Tue, 04 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drunk man beats wife, son strangles mother to death when she protests
जिगना के बघेडाकला गाँव में चमेलिया के घर पर बिलखते परिजन। स्रोत- संवाद
जिगना। बघेड़ा कला के मजरा रजापुर गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में पत्नी की पिटाई करने पर जब मां ने विरोध किया तो आरोपी बेटे रामसूरत बिंद ने मां चमेलिया देवी (65) की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

जिगना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के लिए एएसपी सिटी नितेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। ग्राम पंचायत बघेड़ा कला निवासी चमेलिया देवी (65) के तीन बेटे राममूरत, रामसूरत व राजेश कुमार हैं।
विज्ञापन

चमेलिया छोटे बेटे राजेश के साथ रहती थी। रविवार की देर रात 10 बजे शराब के नशे रामसूरत पत्नी सुनीता और बच्चों को मारने पीटने लगा तो शोर सुनकर मां चमेलिया पहुंची। चमेलिया ने बीच बचाव करते हुए रामसूरत को बहू व बच्चों की पिटाई करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रामसूरत ने पत्नी को छोड़कर मां पर हमला कर दिया। गला दबाकर उनको मारने-पीटने लगा। इस बीच वृद्ध चमेलिया देवी बेहोश हो गई। शोर सुनकर राममूरत और राजेश भी पहुंचे। आरोपी बेटे से मां को छुड़ाकर दोनों चमेलिया देवी को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए।

राजेश ने घटना की सूचना जिगना पुलिस को दी। जिगना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बेटे राममूरत बिंद की तहरीर पर आरोपी बेटे रामसूरत बिंद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस तरह की जिले में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed