फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunk constable misbehaves with cook, SP suspends him

Mirzapur News: नशे में आरक्षी ने रसोइया से की अभद्रता, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Drunk constable misbehaves with cook, SP suspends him
मिर्जापुर। इस सप्ताह दो पुलिसकर्मियाें पर शराब के नशे में विभाग की छवि धूमिल करने पर निलंबित कर दिया गया। सोमवार को एसपी ने चुनार कस्बा चौकी पर तैनात आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। थाना चुनार क्षेत्र के चौकी कस्बा में नियुक्त मुख्य आरक्षी पीयूष मिश्रा द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने, सहकर्मियों के साथ व मेस(भोजनालय) में कुक के साथ अभद्र व्यवहार, गाली दिया गया। विभागीय कार्य में रुचि नहीं लिया गया। चौकी प्रभारी ने शराब पीने से टोका और कार्य करने को कहा तो उदण्डता का व्यवहार किया गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तात्कालिक प्रभाव से आरक्षी को निलम्बित कर विभागीय जांच बैठा दी। इससे पूर्व दो दिन पहले एसपी ने शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाते मुख्य आरक्षी गणेश सिंह को निलंबित किया था। गणेश सिंह पर शराब के नशे में पुलिस की छवि धूमिल कर अपने पद व कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही का आरोप था। मामले में वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed