फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drug dealer dies after being hit by truck

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से दवा व्यवसायी की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer dies after being hit by truck
अहरौरा। सीखड़ ब्लाक प्रमुख छत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह के भतीजे और मगरहा के दवा व्यवसायी आयुष सिंह की चित्त विश्राम तिराहे के पास मंगलवार की रात को ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मगरहा निवासी आयुष कारोबार के सिलसिले में बाइक से सोनभद्र गए थे। वहां से लौटते समय रात साढ़े आठ बजे चित्त विश्राम तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे आयुष गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डेढ़ साल पहले आयुष की शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed