फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drug addict burn

नशेड़ी के उत्पात से जले उपकरण

Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Drug addict burn
मिर्जापुर। नगर के तुलसी चौक पर नशेड़ी युवक ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया। कई घरों के कीमती उपकरण जल गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

तुलसी चौक निवासी युवक के घर बिजली गुल हो गई। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर के तार से फाल्ट था। नागरिकों का यह भी कहना है कि उस समय युवक नशे में था। जब उसे यह महसूस हुआ कि आसपास के घरों की बिजली आ रही है और केवल उसी के घर की बिजली नहीं है तो वह गुस्से में आ गया। घर से निकल कर वह सीधा ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा और उससे निकले हुए अन्य केबल को पकड़ कर हिलाने लगा। इससे स्पार्किंग शुरू हो गई। इसके बाद भी वह केबल हिलाता रहा। नतीजा यह हुआ कि कई कनेक्शनों में दो- दो फेस की बिजली आपूर्ति होने लगी। इससे कई घरों के बिजली के कीमती उपकरण जल गए। लोग भाग कर घरों से बाहर निकले तो युवक उत्पात करते हुए दिखा। हालांकि कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। इतना ही नहीं इससे बभनईया टोला स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed