फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drone surveillance during Friday prayers

Mirzapur News: जुमे की नमाज में ड्रोन से निगरानी

Sat, 30 Nov 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Drone surveillance during Friday prayers
मिर्जापुर। संभल की घटना को देखते हुए जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न कराई गई। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। सभी मस्जिदों और नजाम अदा करने वाली जगहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारी भी गश्त करते रहे। संभल की घटना को लेकर जिले में भी अलर्ट था। इसे देखते हुए जुमे की नमाज पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही। नगर क्षेत्र में एएसपी सिटी नितेश सिंह और ग्रामीण क्षेत्र में एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

पटेहरा: संतनगर पुलिस ने बनकी गांव में जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी गतिविधियों पर नजर रखा। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज बनकी गांव में मस्जिद के पास ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील किए। इस दौरान पुलिस ने संतनगर, दीपनगर, बनकी, रामपुर रेक्सा आदि प्रमुख स्थलों पर पैदल गश्त करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। हलिया : शांति व्यवस्था रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस गौसिया मस्जिद, महुगढ़ छतरिहा, राजपुर, पंवारी खुर्द, धौमली, खमहरिया, मनिगढ़ा आदि मुहल्ले में फ्लैग मार्च किया। दोपहर में नमाज के समय हलिया के विभिन्न मस्जिदों के पास काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया गया कि शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed