फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drone camera will continuously monitor the entire fair area

ड्रोन कैमरे से लगातार होगी संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगहबानी

Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drone camera will continuously monitor the entire fair area
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगहबानी होगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

नवरात्र मेला को देखते हुए जिले के संबंधित विभागों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली है। तैयारी के मद्देनजर जहां बंगाली चौराहे से लेकर रेहड़ा चुंगी पुल तक सड़कों का चौड़ीकरण निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। विंध्य विकास परिषद की ओर से मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजी मंदिर व महाकाली मंदिर सहित ओझला पुल पर सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिर की ओर चौड़ीकरण किए गए पुरानी वीआईपी मार्ग, नई वीआईपी व सदर बाजार कोतवाली रोड, पक्काघाट गली मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट आदि लगवा दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से विंध्याचल के गंगा घाटों सहित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं संपूर्ण मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। कोतवाली गली में खोया-पाया केंद्र की स्थापना की गई है। मेला क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से खोए हुए व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाया जाएगा। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ पर बैरिकेडिंग एवं टेंट लगवा दिया गया है ।जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश न होने पाए इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों के लिए स्टैंड भी बनवाए गए हैं। पालिका प्रशासन की तरफ से समस्त कर्मचारियों को ड्रेस मुहैया कराया जाएगा। जिससे कि कर्मचारियों की पहचान हो सके। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एचएमडी मशीन के साथ ही विशेष पुलिस की निगरानी से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed