फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drizzle accompanied by strong winds, humidity increased due to sunshine

Mirzapur News: तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी, धूप निकलने से उमस बढ़ी

Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drizzle accompanied by strong winds, humidity increased due to sunshine
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज रविवार को बार-बार बदलता रहा। सुबह बादल छाने के बाद दोपहर तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर फिर तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, एक डिग्री तापमान भी बढ़ गया। लोग पसीना पोछते रहे और धूप की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम वैज्ञानिक अभी मौसम उतार-चढ़ाव की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच तेज हवा के साथ ही बारिश की आशंका बनी हुई है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह बादल छाए रहे। दोपहर तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सीखड़ क्षेत्र में सुबह मौसम में बदलाव रहा। दोपहर बाद हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन धूप निकलने पुनः पहले जैसा मौसम हो गया। जिगना, क्षेत्र में सुबह बादल दिखे। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed