फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drivers crossing the damaged culvert risking their lives

Mirzapur News: जान हथेली पर लेकर क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजर रहे वाहन चालक

Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drivers crossing the damaged culvert risking their lives
मिर्जापुर। सखौरा पंप से निकली मुख्य नहर पर नुआंव गांव के पास बनी पुलिया बीचोबीच क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिया पर सड़क धंस कर बड़े गड्ढे के रूप में तब्दील हो गया। बावजूद जान हथेली पर लेकर प्रतिदिन वाहन गुजर रहे हैं। मिर्जापुर भटौली मार्ग से आमघाट की ओर जाने वाला मार्ग विजयपुरा, नुआंव, धनीपट्टी, लच्छापट्टी, तिवारीपुर, अर्जुनपुर, अनंतरामपट्टी, हरिहरपुर, चेरुईराम होते हुए देवापुर पचवल ग्राम पंचायत के पास मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग से जुटी हुई है।

प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के अलावा स्कूली बच्चों के वाहन भी गुजरते रहते हैं। क्षतिग्रस्त पुलिया पर गड्ढे से बचने के चक्कर में कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर पलट गया था। इसके विभाग नहीं चेत रहा है। गांव के सुखनंदन दुबे का कहना है कि बार-बार फोन करने पर जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। अधिवक्ता रमाकांत दुबे ने कहा समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो किसी भी समय मार्ग पर बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed