{"_id":"6272df85d1395a7be45f91b6","slug":"driver-sleeping-in-tractor-trolley-dies-after-being-buried-under-ballast-worker-injured-mirzapur-news-vns651829982","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की ट्राली में सो रहे चालक की गिट्टी के नीचे दबकर मौत, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की ट्राली में सो रहे चालक की गिट्टी के नीचे दबकर मौत, मजदूर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर इलाके में स्थित एक क्रशर प्लांट में मंगलवार की रात ट्रैक्टर की ट्राली में सो रहे चालक व साथी मजदूर पर लोडर चालक ने लापरवाही के चलते गिट्टी लोड कर दिया। जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर क्रशर प्लांट में लोगों में खलबली मच गई। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
अदलहाट के भुईली खास निवासी ट्रैक्टर चालक संजय उर्फ सनोज (24) पुत्र मुराहू मंगलवार को सोनपुर इलाके में स्थित एक क्रशर प्लांट में अपने साथी सुनील (25) पुत्र दशमी के साथ ट्रैक्टर की ट्राली में गिट्टी लोड करने के लिए गया था। लोडिंग में देरी होने के चलते थके हारे चालक सहित दोनों युवक ट्रैक्टर की ट्राली में आराम करने के दौरान सो गए। आरोप है कि इसी दौरान रात लगभग 11 बजे लोडर चालक ने बकेट से गिट्टी उठाकर ट्रैक्टर की ट्राली में लोड कर दिया। इससे ट्राली में सो रहे दोनों युवक गिट्टी में दब गए। गिट्टी गिरने पर दोनों की चीख निकली, तब तक देर हो गई थी। हादसे को देख प्लांट पर मौजूद कर्मियों ने शोर मचाकर लोडर चालक को घटना की जानकारी दी। लोडर चालक लोडर छोड़ मौके से भाग गया। दूसरे वाहन के चालक ने ट्रैक्टर का कंप्रेसर उठाकर ट्राली में लोड गिट्टी को हटाया। पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संजय उर्फ सनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक संजय के पिता मुराहू की तहरीर पर अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।