फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver dies due to overturning of tractor

Mirzapur News: ट्रैैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत

Thu, 04 May 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Driver dies due to overturning of tractor
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव के गेरुआही क्षेत्र में बुधवार की शाम मिट्टी लोड करने जा रहा ट्रैक्टर पलटने से चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के रैकल गांव के गेरुआही क्षेत्र में मिट्टी खनन का कार्य हो रहा था। गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रंजीत (26) पुत्र कल्लू ट्रैक्टर से मिट्टी लोड कर 200 मीटर दूर गिराने जा रहे थे। जेसीबी से मिट्टी लोड की जा रही थी। शाम को मिट्टी गिराने के बाद रंजीत वापस लौट रहे थे। इस बीच गेरुआही मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से वे नीचे दब गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंजीत पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी तीन माह की एक पुत्री है। थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि खाली ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed