फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver dies after hitting a tractor under him

Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत

Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after hitting a tractor under him
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर-सुरसी मार्ग पर बुधवार को सुबह खाली ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे खाई में चली गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे दूसरे ट्रैक्टर के चालक की दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी झगड़ू (22) पुत्र शंकर सुरसी स्थित एक ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर से ईंट ढोते थे। वे बुधवार को ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठे पर गए थे। वहां ट्रैक्टर खड़ी कर शौच के लिए चले गए। शौच से लौटते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर मिल गया। वे उस ट्रैक्टर पर बैठकर भट्ठे की ओर लौट रहे थे। नंदूपुर-सुरसी मार्ग पर ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर झगड़ू की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाकर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठे एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed