फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver and laborer died in two road accidents

Mirzapur News: दो सड़क हादसों में चालक और मजदूर की मौत

Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Driver and laborer died in two road accidents
अदलहाट/ड्रमंडगंज। अलग-अलग जगहों पर हुए दो हादसों में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। अदलहाट-कैलहट मार्ग पर राजूपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से मजदूर जान चली गई। वहीं, लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी के पास ट्रक में टक्कर की डीसीएम चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के बंगला स्थित आर्या ईट भट्ठा से ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईट लादकर अदलहाट की ओर आ रहा था। उस पर सवार मजदूर युवक रिंकू बियार (30) पुत्र शिवनाथ बियार निवासी जमहीं थाना जमालपुर भी सवार था। ट्रैक्टर- ट्राली जैसे ही अदलहाट थाना क्षेत्र के राजूपुर चौराहा के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर का अगला चक्का टूट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर बैठा मजदूर रिंकू बियार ईट के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई बिंदु की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर थाने पहुंची मृतक की पत्नी वृंदा बेहोश हो गई। वह रो-रोकर यहीं कह रही थी कि अब उसके तीन बच्चों का भरण पोषण कौन करेगा। मृतक को एक बेटी व दो बेटे हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उस पर बैठे मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हनुमना मऊगंज अटरिया निवासी डीसीएम चालक मुद्रिका प्रसाद पटेल (48) ड्रमंडगंज की ओर आ रहा था। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवा- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नैड़ी कठारी के पास ट्रक में पीछे से डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ट्रक में टक्कर से डीसीएम चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed