फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drinking water tanker not reaching homes, people's thirst is being quenched

घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल टैंकर से बुझ रही लोगों की प्यास

Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water tanker not reaching homes, people's thirst is being quenched
इमामबाड़ा में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : MIRZAPUR
नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर के कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं पहुंचने से लोग टैंकरों से पानी ले रहे हैं। भीषण धूप में लोग परिवार के सदस्यों व बच्चों के साथ टैंकरों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं नगर पालिका इसका ठीकरा बिजली विभाग पर फोड़ते हुए लो वोल्टेज होने का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन

इस समय पारा 42 डिग्री से ऊपर रह रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति दोनों समय ठंडे पानी से नहाना चाहता है लेकिन नगर के कई मोहल्लों में पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। कहीं बिजली नहीं है तो कहीं वोल्टेज डाउन है। लो वोल्टेज से पंप नहीं चल पा रहे हैं। वहीं नगर पालिका जल संकट का ठीकरा बिजली विभाग पर ही फोड़ रहा है। उसका कहना है कि लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल चल नहीं पा रहे हैं। जिससे जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए टैंकर लगाकर जलापूर्ति की जा रही है। नगर के इमामबाड़ा व मुसफ्फर गंज क्षेत्र में फिलहाल दो दिनों से पानी का संकट है। लोग लोग पानी नहीं से परेशान हैं। उनकी मांग पर नगरपालिका की ओर से टैंकरों को इन मोहल्लों में भेजा गया। तब कहीं जाकर लोगों को पानी मिल सका। इमामबाड़ा में रविवार और सोमवार को परेशानी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्थिति सुधर गई। यही स्थिति कमोवेश मुसफ्फर गंज में भी थी। इसी के साथ ही नगर के पुरी कटरा, स्टेशन रोड, आवास विकास कॉलोनी व पक्का पोखरा मोहल्ले में भी पानी का संकट है।
विज्ञापन

28 एमएलडी होती है प्रतिदिन जलापूर्ति
नगर पालिका क्षेत्र में 28 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जाती है। नगर पालिका क्षेत्र में 25750 जल कनेक्शन हैं। इस समय इनकी आपूर्ति की मांग 34 एमएलडी प्रतिदिन है जिसमें 28 एमएलडी की ही आपूर्ति की जाती है। शेष को टैंकरों व मिनी ट्यूबवेल से पूरा किया जाता है। इसके साथ ही जगह- जगह स्थापित हैंडपंप भी जलापूर्ति में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमामबाड़ा व मुसफ्फर गंज में लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे थे। उनको विद्युत विभाग से ठीक कराने को कहा गया है। अब कहीं कोई समस्या नहीं है। जलापूर्ति सामान्य है।
- सुधीर कुमार, जलकल अभियंता, नगर पालिका मिर्जापुर।
गर्मी में पानी की जरूरत अधिक होती है। लेकिन पेयजल की समस्या से परेशानी हो रही है। गर्मी में तो हर समय पानी की जरूरत पड़ती है।
- चंगेज खां
जलकल विभाग को चौकस रहने की जरूरत है। नगर में तो समस्या यह है कि यदि नल से पानी न मिले तो लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है।
- शारदा प्रसाद गौतम
इस समय पानी की हर नागरिक को सख्त आवश्यकता होती है। नगर पालिका यदि थोड़ा भी सतर्क रहे तो इस समस्या से बचा जा सकता है।
- मो. सायक अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed