फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drinking water supply collapsed, BJP workers created a ruckus

पेयजलापूर्ति ध्वस्त, भाजपाइयों ने किया हंगामा

Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply collapsed, BJP workers created a ruckus
नगर क्षेत्र के हृदय स्थली कहे जाने वाले चौक इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह पालिका कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यालय में मौजूद पालिका कर्मी को पत्रक देकर तीन दिन के अंदर पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चेताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर पेयजलापूर्ति नहीं सुधरी तो पालिका प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

नगर के पॉश इलाके में जलापूर्ति करने वाले कई ट्यूबवेल बेहतर रखरखाव प्रबंधन एवं मरम्मत के अभाव में ध्वस्त हो चुके हैं। आलम यह कि नगर क्षेत्र की एक चौथाई आबादी को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विषम स्थिति से निजात दिलाने के लिए सभासदों ने हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवा कर किसी तरह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया परंतु वह अपेक्षित रूप से सफल नहीं हो सका। पानी की समस्या कोे लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह पालिका कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और नागरिकों के साथ जिम्मेदारों द्वारा सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते पॉश इलाके को लोगों के साथ गंदी राजनीति कुचक्र का षड्यंत्र किया जा रहा है। मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह को देते हुए भाजपाइयों ने पालिका कर्मी को पत्रक सौंपा। चेताया कि तीन दिवस के अंदर पेयजलापूर्ति से प्रभावित चल रहे नगर क्षेत्र के चौक, पटवा टोला, मलाही टोला, मेहंदीपुर, पोखरा सर्वाइन के इलाके में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराई गई तो पालिका प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान ओमप्रकाश केसरी, जयकिशन जायसवाल, सभासदगण कृष्णा तिवारी, आनंद कुमार अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, विनोद सोनकर, अरविंद अग्रहरि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेय जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल नगर में कई स्थानों पर ध्वस्त हो चुके हैं। जिसके चलते समस्या हुई है। जिला प्रशासन को प्रकरण से अवगत कराया गया है। शीघ्र ही नए ट्यूबवेल का बोर करा कर निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अहरौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed