{"_id":"681a62995e72a5f0a1068cef","slug":"drain-water-flowing-in-front-of-mahavir-mandir-mirzapur-news-c-20-1-vns1053-977542-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महावीर मंदिर के सामने बह रहा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महावीर मंदिर के सामने बह रहा नाले का पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोहंदी महावीर मंदिर के सामने सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। गंदे पानी से चलकर श्रद्धालु मंदिर दर्शन-पूजन करने जाते हैं। आसपास के लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है।
सिटी ब्लाॅक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मंदिर के पास नाला जाम होने के कारण लंबे समय से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि लोहंदी महावीर में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ जुटती है। जंगी रोड से लोहंदी महावीर मंदिर की तरफ जाना मुश्किल हो गया है। नाला और आसपास की नालियां जाम हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद यहां नाले-नालियों की सफाई नहीं कराई गई। सड़क पर बहते गंदे पानी में फिसलकर बच्चे गिर जाते हैं। मंदिर के पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। एडीओ पंचायत डॉ. अनूप दुबे का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। सफाई कर्मियों को लगाकर नाले की सफाई कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।