फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dr. Ambedkar, the architect of the constitution remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ.आंबेडकर

Fri, 15 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar, the architect of the constitution remembered on his birth anniversary
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को स्कूलों व कॉलेजों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों व अन्य स्थानों पर गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बाबा साहब के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने पर जोर दिया गया। कुछ स्थानों पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनाई गई। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब आंबेडकर के बताए आदर्शों और पद चिह्न पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहिर मौर्या, अशोक यादव, आशीष यादव, संजय यादव, सुनील पांडेय, आकाश यादव, रामजी मौर्या, अनुराग तिवारी, श्याम मोहन यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह मुंहकुचवां स्थित एक लॉन में बहुजन समाज पार्टी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्व एमएलसी सुबोधराम की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में राम चंद्र गौतम जोन प्रभारी मिर्जापुर, आजमगढ़ व वाराणसी मंडल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सर्व समाज के बराबरी व हक अधिकार की बात करते थे। विशिष्ट अतिथि गुड्डू राम, शशि भूषण, जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, जिला महासचिव साजन गौतम, रामचंद्र बिंद, कड़े शंकर भारती, कमलेश गोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जी. डी. बिनानी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो.वीना सिंह की अध्यक्षता में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी। जिसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। गोष्ठी में डॉ. उमेश सिंह, डॉ. राजमोहन शर्मा, डॉ. शशिधर शुक्ला, डॉ. ध्रुव जी पांडेय, डॉ. सुशील कुमार त्रिपाठी, डॉ. ऋषभ कुमार, जयप्रकाश, डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे। बीएलजे इंटर कॉलेज में भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदर्शनी एवं जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वंशीधर तिवारी एवं कला प्रवक्ता अनिल राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सुंदर मुंदर बालिका इंटर कॉलेज की वर्षा मोदनवाल को प्रथम, बीएलजे के आनंद विश्वकर्मा को द्वितीय व आर्य कन्या जैनव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। संचालन डॉ. प्रमोद मिश्रा ने किया। सदर अधिवक्ता तहसील सदर बार अध्यक्ष ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान श्रीनाथ प्रजापति, सचिव जय कुमार विश्वकर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सचिव रामसागर सरोज, शमीम सिद्दीकी, अर्जुन प्रकाश यादव, उमेश चंद्र दुबे, विजय यादव, संतोष बिंद आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के दिखाए हुए रास्ते पर चलने व संविधान रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यास मुनि तिवारी, बी. सिंह, प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह, राजन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed