फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Downed encroachment years old

वर्षों पुराना अतिक्रमण जमींदोज

Wed, 25 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 25 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Downed encroachment years old
अभियान के तहत नगर के बथुआ तिराहे पर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाती पुलिस।
नगर के बथुआ तिराहे पर सड़क किनारे सालों से हुए अतिक्रमण को मंगलवार की शाम छह बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर हटवाया। डीएम एसपी के इस प्रयास से तिराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे पर सालों से लोगों ने सड़क किनारे झोपड़ी व पक्का मकान बना कर अतिक्रमण किया हुआ था। जिसे कई बार पुलिस व नगर पालिका ने हटवाने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रही। इसके बाद जिले में आए कप्तान अरविंद सेन ने स्थल का निरीक्षण किया और एक सप्ताह के अंदर हुए अतिक्रमण को हटवाने का निर्णय ले लिया। वह जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह के साथ मिलकर मंगलवार की शाम बथुआ तिराहे पर पहुंचे और नगर पालिका के अधिशासी अभियंता, एसडीएम सदर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को बुला कर नापी करवाई।
विज्ञापन


कहा कि रेलवे की जमीन को छोड़ कर नगर की जितनी जमीन है उस पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया जाए। डीएम एसपी के आदेश मिलते ही बुल्डोजर ने सड़क किनारे बनाए गए पक्के मकान को नोचना शुरू कर दिया और एक घंटे के अंदर सारे मकान को ढहाते हुए तिराहे को साफ कर दिया। पुलिस व प्रशासन की इस निर्णय की लोगों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed