{"_id":"5efcba0c8ebc3ea1186e766a","slug":"doctors-day-celebration-in-mirzapur-mirzapur-news-vns533363745","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य भारती ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य भारती ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आरोग्य भारती काशी प्रांत द्वारा घर में सुरक्षित रहते हुए डॉक्टर्स डे के दिन बुधवार को वर्चुअल डाक्टर्स मीट का आयोजन किया । मुख्य वक्ता प्रयागराज से डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि चिकित्सक का मुख्य गुण शरीर व मन की पवित्रता है। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि दवा से रोग की चिकित्सा होती है, पर एक डॉक्टर अपने उचित व्यवहार से रोगी की चिकित्सा करता है।
डॉ. अवनीश पाण्डेय ने कहा कि रोगी माता पिता से भी अधिक चिकित्सक पर भरोसा करता है, इसलिए चिकित्सक का यह कर्तव्य है कि निष्ठा के साथ रोगी की चिकित्सा के प्रति समर्पित रहे। इस अवसर पर आरोग्य भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील बसु द्वारा कोरोना संक्रमण काल में सेवा कार्य में लगे हुए विभिन्न चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों में वाराणसी से डा. रुद्रेश्वर त्रिपाठी, डॉ. पीपी गुप्ता, डॉ. आलोक भारद्वाज, चंदौली से डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. गुलरेज आलम, प्रयागराज से डॉ. जीएस तोमर, डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा, प्रतापगढ़ से डॉ. अतुल शुक्ला, भदोही से डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. रविंद्र पटेल, जौनपुर से डॉ. बी एस उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
योगाचार्य ज्वाला सिंह को योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बी एन सिंह, डॉ. गणेश अवस्थी, डॉ. इंद्रनील बसु, डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. अजय मिश्र, डॉ. रंगनाथ शुक्ल, डा. मीनाक्षी, डॉ. अंजना सक्सेना, डॉ. रुचि तिवारी, डॉ. टी एन द्विवेदी, डॉ. विवेक सिंह , डॉ. विपुल आदि रहे।