{"_id":"679fc19d1850ce0972003a57","slug":"doctors-and-pharmacists-are-providing-treatment-during-fair-duty-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-129143-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मेला ड्यूटी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट कर रहे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मेला ड्यूटी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट कर रहे इलाज
विज्ञापन
मिर्जापुर। सभी न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ।
छानबे क्षेत्र में कहीं चिकित्सक तो कहीं पर गिने-चुने ही मरीज ही स्वास्थ्य केंद्रों पर नजर आए। स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट के भरोसे ही मरीजों का उपचार किया गया।
जिगना: छानबे क्षेत्र में अकोढ़ी को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं थे। ऐसे में फर्मासिस्ट के भरोसे मरीजों का उपचार किया गया। यहां कुल 239 मरीजों का इलाज किया गया। नरोइया में पीयूष दीक्षित, विजयपुर सुशील कुमार, विरौरा हरिशंकर, कुशहा में सिद्धनाथ दूबे और न्यू पीएचसी अकोढ़ी में डाॅ. पूर्णिमा व केशव प्रसाद ने मरीजों का उपचार किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रत्नाकर मिश्र ने बताया कि ज्यादातर चिकित्सकों की ड्यूटी विंध्याचल और महाकुंभ मेले में लगाई गई है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 47 लोगों का हुआ उपचार। हलिया: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में 47 मरीज आए, जो खांसी, बुखार, शुगर, दमा पीड़ित थे। इस दौरान डाॅ. कामेश्वर तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
जमालपुर: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला पर डाॅ. मनोज चतुर्वेदी के नेतृत्व में 28 और भाईपुर कला में डाॅ. मनोज यादव के नेतृत्व में 36 मरीजों का इलाज किया गया।
मेले में ब्लड प्रेशर, शुगर, चर्मरोग, उदर रोग, मौसमी जुखाम, बुखार पीड़ित आए। इस दौरान डा. सत्येंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन संतोष, फार्मासिस्ट काशीनाथ सिंह, एएनएम निशा देवी, नजीबुन, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।