फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   doctor honored

डाक्टर्स- डे पर लायंस क्लब ने डाक्टर और सीए को किया सम्मानित

Sat, 03 Jul 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
doctor honored
मिर्जापुर। डाक्टर्र्स-डे पर लायंस स्कूल मिर्जापुर की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम लायन डॉ. अनुराग कसेरा, डॉ. प्रज्ञा कसेरा, डॉ. चंद्र केतु, डॉ. एचपी सिंह और सीए लायन राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लायन स्कूल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते लायन डा चंद्रकेतु ने कहा कि जिस प्रकार सीमा पर सेना अपने उद्देश्य को लेकर के लड़ती है। उन्हें कोई मेडल की चिंता नहीं रहती है। उसी प्रकार हम चिकित्सक केवल रोगी के रोग को ठीक करने का अपने दिमाग में लक्ष्य रखते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनुराग कसेरा ने कहा सभी को अभी नए वैरीएंट वाले कोरोना के प्रति अभी से अवेयर रहना चाहिए। लायन डॉ. एचपी सिंह ने बताया की अभी तक इसकी कोई निश्चित दवा नहीं बनी है। अत: सबको जिस प्रकार की भी कोविड से प्रॉब्लम हो रही है। उसेअपने डॉक्टर को बताते हुए अपना इलाज करवानी चाहिए। सीए लायन राजेश मिश्र ने कहा एक सी ए के ऊपर पूरे देश की अर्थव्यवस्था को ठीक रखने की जिम्मेदारी होती है। क्योंकि किसी देश की नींव अर्थव्यवस्था पर ही टिकी रहती है। महामारी के इस दौर में अपने लक्ष्य पर अडिग समस्त सीए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे और आगे भी निभाते रहेंगे। अध्यक्षता करती लायन मीनू मिश्रा ने कहा समाज को हेल्थ और वेल्थ दोनों की जरुरत है। उन्होने डाक्टर्स और सी ए पर गर्व जताया। जोनचेयर पर्सन लायन अनिल बर्नवाल ने कहा कि अभी भी लोगों में कोरोना के टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में सचिव लायन जया पांडेय ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह में लायन मदन अग्रवाल, लायन वैष्णो उपाध्याय, लायन संगम लाल अग्रवाल, लायन सुरेश अग्रवाल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन साधना तिवारी, लायन उमा शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed