{"_id":"733246ff19ce2397d1e02d6b0650a2b1","slug":"do-not-pull-people-from-being-broken-up-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा पुल नहीं बनने से लोगों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा पुल नहीं बनने से लोगों की परेशानी बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटौली पीपा पुल पर दूसरे दिन रविवार को भी आवागमन बहाल नहीं हो सका।
इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हांलाकि विभाग द्वारा शनिवार को टूटे भटौली पीपा पुल को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
बता दें कि भटौली पीपा पुल से वाराणसी जाने के लिए लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। पुल पर हर समय आवागमन होता रहता है, लेकिन पुल पर शनिवार की देर शाम को उस समय आवागमन बाधित हो गया, जब इस पर से लकड़ी लाद कर ओवरलोड वाहन गुजरा।
ओवरलोड वाहन के गुजरने के बाद बरैनी घाट की तरफ पुल का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान लगी बल्ली धंस गई और स्लीपर उखड़ गए। इसकी जानकारी पुल पर तैनात कर्मचारियों ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को दी।
विज्ञापन
उधर, पीपा पुल धंसने की जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन ने विभाग के लोगों ने पुल के धंसे हिस्से को बनाने का कार्य बीते शनिवार को ही प्रारंभ करा दिया।
इस बीच पीपा पुल के मरम्मत का कार्य रविवार को भी जारी रहा। हालांकि अधिकारियों ने रविवार को मरम्मत कार्य पूरा करा लेने की बात कही थी लेकिन कार्य जारी रहने के कारण पुल पर आवागमन बाधित रहा ।