फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not make friends or chat with strangers

Mirzapur News: अनजान लोगों से न दोस्ती और न ही चैटिंग करें

Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Do not make friends or chat with strangers
मिर्जापुर। साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते सावधानी बरतें। अनजान लोगों से न तो दोस्ती करें न उनसे बात करें। ये लोग सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आपके निजी जीवन के बारे में जानकारी ले लेते हैं। फिर ब्लैकमेल करते हैं। ये बातें सीओ सदर अमर बहादुर ने कहीं। सोमवार को वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। बताया कि 1090 महिला हेल्प लाइन नंबर है। 1930 साइबर हेल्प लाइन नंबर है। किसी ने खाते से पैसा निकाल लिया है, तो इस नंबर पर जानकारी दीजिए, जिससे खाते से निकलने वाले पैसे पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

बताया कि सरकार ने छात्राओं के लिए थानों पर अलग से महिला हेल्प डेस्क बनाई है। साथ ही जिले भर में विभिन्न स्थानों पर पिंक बूथ बना है, जहां पर महिलाओं की शिकायतें महिला पुलिसकर्मी ही सुनेंगी। इस दौरान कई छात्राओं ने सीओ सदर से सुरक्षा और कॅरिअर संबंधी सवाल पूछे। इस पर सीओ सदर ने उनको उत्तर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेशक राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बच्चों को मिलीं पुस्तकें
मिर्जापुर। पुलिस की पाठशाला में सवाल पूछने वाली छात्राओं को पुस्तक प्रदान किया गया। इसमें ज्योति बिंद, पूजा, कंचन मौर्या, संजू, अंशू, कंचन गुप्ता, पूजा कनौजिया, रक्षा प्रजापति, मनीषा बिंद, अनुपमा मौर्या, आंचल सोनकर आदि रहीं।

जिले में सड़क हादसे अधिक होते हैं, इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। साइकिल से स्कूल जाने वाली छात्राओं के लिए भी हेलमेट की पहल की गई है। छात्राएं हेलमेट लगाएं। इससे वह सुरक्षित रहेंगी। - अमर बहादुर, सीओ सदर

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला से छात्राओं को काफी जानकारी मिली। इसका उपयोग वह जरूरत पड़ने पर कर सकती हैं। - राकेश कुमार, वरिष्ठ अनुदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed