फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not change the platform at the last moment of train arrival under any circumstances: DM

ट्रेन आने के अंतिम समय में किसी भी दशा में न बदलें प्लेटफाॅर्म : डीएम

Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Do not change the platform at the last moment of train arrival under any circumstances: DM
विंध्याचल। जिलाधिकारी ने बुधवार को कुंभ के दौरान रेलवे के अधिकारियों को ट्रेन आने के दौरान किसी भी दशा में प्लेटफॉर्म नंबर में परिवर्तन नहीं करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ के दौरान जिले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा प्रयागराज के एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने विंध्याचल स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच की दीवार को हटवाकर रास्ता खोलने का निर्देश दिया। महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश, निकास, रुकने के स्थान, शौचालय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एडीआरएम से कहा कि किसी भी दशा में ट्रेन आने के अंतिम समय में प्लेटफॉर्म के नंबर में परिवर्तन न कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिसमें 12 प्रतिशत से ज्यादा श्रद्धालु विंध्य धाम के रास्ते प्रयागराज की ओर जाएंगे। ऐसे में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के भी दर्शन-पूजन करने आएंगे। एडीआरएम नवीन प्रकाश ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुए विंध्याचल स्टेशन परिसर में सफाई, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। कई जगह अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed