फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not burn crop residues

न जलाएं फसलों के अवशेष

Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do not burn crop residues
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सुशील कुमार पटेल ने किसानों से अपील की कि वे फसलों का अवशेष (पराली) न जलाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खेतों में फसलों के अवशेष को न जलाने के लिए कहा और इससे होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की। कहा कि फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने से खेतों की उर्वरकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि पौधों के बढ़ने के लिए 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमें कार्बन, हाईड्रोजन, आक्सीजन प्रकृति से प्राप्त होता है। यह तत्व पौधों के लगभग 95 प्रतिशत भाग के निर्माण में सहायक हैं। ऐसे में किसान खेतों में फसलों के अवशेष को जलाते हैं तो कई प्रकार के नुकसान होता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल कटने के बाद सभी क्षेत्राधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर पराली न जलाने की अपील करें। उन्होंने इस कार्य में कृषि विभाग के लोगों को भी भ्रमण कर किसानों को जागरूक और सचेत करने का निर्देश दिया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, उप निदेशक कृषि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed