फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM took stock of Vindhya Corridor

विंध्य कॉरिडोर का डीएम ने लिया जायजा

Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of Vindhya Corridor
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित विंध्य कॉरिडोर स्थल का निरीक्षण कर कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कॉरिडोर का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई और हर हाल में 24 अप्रैल तक कार्य शुरू करने की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि 24 अप्रैल को कार्य प्रारंभ कराकर उसका फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद निर्माण निगम के अधिकारी ने बताया कि दो से तीन दिन में कार्य तेजी से प्रारंभ हो जाएगा। नवरात्र मेला के दृष्टिगत सभी मजदूर बाहर चले गये थे। अब वे लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि पत्थरों की कटाई का कार्य प्रगति पर है। मंदिर के पास रास्ते में फैले पानी को देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और निर्देशित किया कि अविलंब नाली का निर्माण कराकर सीवर में मिलाएं। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि कार्य प्रारंभ होने पर हर सप्ताह रविवार को प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर कार्य में आने वाली समस्याओं को दूर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि क्रय की गयी जमीन पर अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसे तत्काल हटवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed