{"_id":"5f9b0ae28ebc3e9b946f56b0","slug":"dm-sp-did-surprise-inspection-of-jail-everything-is-ok-mirzapur-news-vns5553793100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, सब कुछ ओके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण, सब कुछ ओके
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण
बंदियों को कोविड नियमों का पालन करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व एसपी अजय कुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर अचानक जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मेस, बैरक का निरीक्षण करने के बाद बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। उनको कोविड के नियमों का पालन किए जाने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर बंदियों के बैरक में बिस्तर आदि उठाकर निरीक्षण किया गया, पर कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सब कुछ ओक पाया गया।
दोपहर सवा एक बजे के करीब जिला कारागार पहुंचे डीएम व एसपी ने सबसे पहले बैरक में पहुंच कर निरीक्षण किया और उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। बंदियों से उनके मुकदमे की पैरवी आदि की समस्या के बारे में भी जानकारी लिया। उनको सफाई रखने, मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के साथ आए सिपाहियों ने बैरक में बिस्तर से लेकर बाथरूम में एक-एक कोने का निरीक्षण किया। इसके बाद मेस में भोजन की गुणवत्ता को देखा। कारागार परिसर में बंदियों की दरी बुनाई केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बंदियों के बारे में जानकारी लिया। जेल अधीक्षक अनिल राय को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखेन का निर्देश दिया। कहा कि सीसी कैमरे से बैरक पर नजर रखी जाए। जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान न आने पाए। इस दौरान सीओ सिटी अजय कुमार राय, कटरा कोतवाल रमेश कुुमार यादव आदि रहे।
लंबित मामलों का करें जल्द निस्तारण-एएसपी सिटी
देहात, कछवां, चील्ह व पड़री थाने की विवेचनाओं की हुई समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने कोतवाली देहात में में सदर सर्किल के थाने कोतवाली देहात, चील्ह, पड़री व कछवां के अपराधों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गई। अपराधों की समीक्षा व विवेचनाओं के निस्तारण, संगीन अपराध, एसआर केसेज, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, चोरी लूट आदि के अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व उनके निस्तारण के प्रगति की थानावार समीक्षा की गई। एएसपी सिटी ने लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिया। लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस, सम्मन, वारंट, टॉप टेन अपराधी की निगरानी, एचएस की निगरानी, मालो का निस्तारण अन्य पुलिस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि बरावफात व वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक अनिवार्य रुप से कर ली जाय। बीट प्रभारियों को अपने बीट की संपूर्ण जानकारी व अपराध व अपराधियों के बारे में जानकारी व गांव में निरंतर भ्रमण कर विवादों के प्रभाव पूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीओ सदर डा. अरुण कुमार सिंह, देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह, पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी, कछवां थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राय, चील्ह थानाध्यक्ष छोटक यादव व थानो के विवेचक मौजूद रहे।