फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM reprimands Kotdar for not getting ration

कुपोषित गांव में राशन न मिलने पर डीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार

Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM reprimands Kotdar for not getting ration
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने सिटी विकास खण्ड के ग्राम सभा नौंहा के प्राथमिक विद्यालय जाकर सुपोषण योजना की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व में रहे कुपोतिष बच्चोें के अभिभावकों से कोटेदार के द्वारा राशन दिये जाने की जानकारी पर गांव की ही राजकुमार ने बताया कि उसे तीन माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। इस पर कोटेदार ने आधार कार्ड न चढ़ाने की बात कहा गया। डीएम ने तत्काल आधार कार्ड की इंट्रीकर राशन देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मनरेगा के बारे में जानकारी करने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिसका जाबकार्ड न बना हो अपना जाबकार्ड बनवा लें ताकि उन्हें काम दिया जा सके। बताया गया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार के शत प्रतिशत टीका व इन्जेक्शन लगाया जा चुका है। वर्तमान में गांव कुपोषण मुक्त है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह ने सुपोषण व योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बच्चा व गर्भवती महिलाओं का वजन कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को खून की कमी न होने पाए। उन्होंने पूर्व में कुपोषित रहे बच्चेों के अभिभावकों से कहा कि यदि उनका राशन कार्ड न बना हो तो वे बनवा लें ताकि उन्हें भी राशन मुहैया कराया जा सके। इस अवसरर पर जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed