फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM reprimanded

Mirzapur News: डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 02 Jul 2024 04:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जलनिगम के कार्यों से नगर में हो रही समस्याओं पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से वार्ता की थी। इस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार की शाम एडीएम शिवप्रताप शुक्ला, जलनिगम व अमृत योजना के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने जलनिगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य जल्द पूरा करें।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जलनिगम की लापरवाही के कारण कई घरों के पानी के पाइप का कनेक्शन कट जा रहा है। खोदाई से निकली मिट्टी नालियों में जाने के कारण समस्या हो रही है। बरसात के इस मौसम में खोदाई से निकली मिट्टी मलबे और कीचड़ का रूप लेकर मार्गों पर बह रही है। अमृत योजना के अंतर्गत डाली जा रही सीवर लाइन के कारण भी नगर की जनता को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने अमृत योजना के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर दोनों विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्य कराया जाए। नगर में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने एक सूची जारी की। इसमे नगर के विभिन्न वार्डो के पांच-पांच सभासदों से दोनों विभागों के अधिकारी संपर्क करेंगे और सभासद भी अपने वार्डों की समस्याओं की सूची बनाकर जलनिगम के अधिकारियो को देंगे, ताकि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जी लाल, अजय मोदनवाल, अलंकार जायसवाल, नीरज गुप्ता, हुकुमचंद मौर्या, रतन बिंद, कमलेश मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed