{"_id":"5e63f2b78ebc3eeb1e33ffa2","slug":"dm-met-and-reviewed-the-preparations-mirzapur-news-vns514887829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने बैठककर तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने बैठककर तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान वीआईपी के आगमन पर वाहन व्यवस्था, बैरीकेडिंग, पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था, मार्गों व मंदिर परिसर में दर्शन आदि के बारे में सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। बैठक में अष्टभुजा गेस्ट हाउस व मंदिर परिसर के वायरिंग व विद्युत तारों की चेकिंग के लिए विद्युत सुरक्षा अधिकारी को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा। एआरटीओ, एआरएमओ, मुख्य चिकित्साधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, लोक निर्माण विभाग के द्वारा मार्गों की मरम्मत व बैरीकेडिंग आदि व्यवस्था, नगर पालिका जल कल विभाग द्वारा हेलीपैड स्थल व अन्य स्थानों पर पानी का छिड़काव आदि के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकाकारी यूपी सिंह, एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति के जनपद आगमन के दृष्टिगत हेलीपैड का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त प्रीती शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा इंतजामों को भी देखा। 15 मार्च को राष्ट्रपति मिर्जापुर आ रहे हैँ। तैयारियों के साथ ही संसाधन व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के लिए रूट का भ्रमण, निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अष्टभुजा गेस्ट हाउस,मां विध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाने वाले रास्ते का भी निरीक्षण कर अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।