फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dm meeting

पंचायत भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर एडीओ को फटकार

Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
मीरजापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवनों व सामुदायिक महिला/पुरूष काम्प्लेक्स के निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कडी नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने एक-एक एडीओ पंचायत व संबंधित अवर अभियंताओं व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवनों के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभियान की मानीटरिंग प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं। कार्य में तेजी लाकर पंचायत भवनों को तत्काल पूर्ण कराया जाए। बैठक में कई खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा कतिपय जमीनों पर विवाद होने की बात पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विकास खण्ड के ग्राम पंचायत में जमीन का जो भी विवाद हो उसे शाम तक अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व यूपी सिंह एवं संबंधित उप जिलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दें। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि विभिन्न विकास खण्डों में 89 स्थलों पर पंचायत भवन तथा 79 स्थलों पर सामुदायिक महिला/पुरूष काम्प्लेक्स पर जमीन विवाद खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा बताया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर जमीन विवाद न होे दो दिन के अन्दर स्टीमेट तैयार कर कार्य कराएं। इस अवसर पर उप निदेशक पंचायत, जिला विकास अधिकारी एएन मिश्र, उपायुक्त मनरेगा नफीस अहमद, उपायुक्त एनआरएलएम डा. घनश्याम गुप्ता, सभी खण्ड विकास अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed