{"_id":"608651ea8ebc3e245b1b47ae","slug":"dm-invoiced-30-people-wandering-around-polling-place-without-reason-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कारण मतदान स्थल के आसपास घूम रहे 30 लोगों का डीएम ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कारण मतदान स्थल के आसपास घूम रहे 30 लोगों का डीएम ने किया चालान
Mon, 26 Apr 2021 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पुलिस व पीएसी के साथ क्षेत्र का भ्रमण और मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर 30 लोगों का चालान कराया।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचार संहित का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते, कराते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश भी दिया। सोमवार की सुबह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह के समय लंबी लाइन लगी रही। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी साथ रहे।