फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM inspected Lalganj tehsil

डीएम ने किया लालगंज तहसील का निरीक्षण

Wed, 25 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Lalganj tehsil
लालगंज। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को तहसील का मुआयना किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, खतौनी काउंटर और कंप्यूटर कक्ष के साथ महिला हेल्प डेस्क की जानकारी ली। तहसील का मुआयना करने पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले सफाई के बारे में आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में वह खतौनी काउंटर पहुंचे और कंप्यूटराइज खतौनी की पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला से भी काउंटर के रजिस्टर से संबंधित और महिलाओं के बारे में भी पूछताछ की। फिर वह लेखपालों के बैठने वाले स्थल पर पहुंचे और वहां बिना मास्क लगाए बैठे लेखपालों को चेतावनी दी कि वे मास्क का प्रयोग करें और मास्क लगाने के बाद ही तहसील में प्रवेश करें। तहसील के मुख्य गेट पर उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने ग्राम न्यायालय तहसील परिसर में संचालित करने की मांग की। इस पर जिला अधिकारी ने कहा ग्राम न्यायालय का कार्य व्यवस्था की जा रही है, कार्य शुरू है और तहसील परिसर के कमरे तहसील के काम में आएंगे। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष से कहा कि ग्राम न्यायालय के अलग से व्यवस्था की गई है। उसकी व्यवस्था दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव ,तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed